उत्तराखंड

आर्डर: इसे कहते हैं ACTION, पुष्कर राज में धड़ाधड़ ACTION, अब ये हुआ

देहरादूनः उत्तराखंड में राजधानी देहरादून के युवा डीएम डाॅ0 आर राजेश कुमार अपने फैसले को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। आपने आम जन से जुर्माना वसूलते तो सुना होगा। लेकिन देहरादून डीएम ने अपने ही 25 कर्मियों और अधिकारियों पर जुर्माना लगा दिया है।  हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ये कार्रवाई उत्तराखण्ड सेवा के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत सम्पत्ति हस्तान्तरण में विलम्ब के लिए जिम्मेदार अधिकारियों/ कर्मियों पर की है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में हरेला पर्व पर हरित संकल्प, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने  उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग, चालंग हिल्स, सहस्त्रधारा रोड़ देहरादून के कार्यालय शिकायत 09 मई 2022 में पदाभिहित अधिकारी/नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून के कार्यालय के स्तर से 01 जनवरी 2019 से 30 जून 2021 तक सम्पत्ति हस्तान्तरण के लम्बित कुल 1017 मामलों के निस्तारण में विलम्ब के लिए जिम्मेदार कार्मिकों के विरूद्ध धारा-9 (3) के अन्र्तगत कृत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में हरेला पर्व पर हरित संकल्प, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बताया जा रहा है कि आयोग के आदेश के अनुपालन में कार्यालय नगर निगम, देहरादून में सम्पत्ति हस्तान्तरण की सेवाओं को प्रदान करने में विलम्ब करने के लिए दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा का अधिकार अधिनियम 2011 की धारा 9 (3) के अन्तर्गत शास्ति रू0 500 जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अब सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि अधिरोपित शास्ति को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, देहरादून में ट्रेजरी चालान के माध्यम से लेखा शीर्षक संख्या-0070601190201 में जमा कराएं। इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून द्वारा सम्पत्ति हस्तान्तरण की सेवाओं को विलम्ब से प्रदान करने के लिए जिम्मेदार कार्मिकों/अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में हरेला पर्व पर हरित संकल्प, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top