उत्तराखंड

प्रकृति को संवारने के लिए नरेन्द्रनगर वन विभाग प्रभाग’ मना रहा वन महोत्सव का त्यौहार,,

टिहरीः जुलाई के पहले सप्ताह (1 से 7 जुलाई) में वनों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वन महोत्सव मनाया जाता है।  नरेन्द्रनगर वन प्रभाग में भी वन महोत्वस मना रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वन महोत्सव पर लोग पौधे लगा रहे हैं और अधिक लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि वो सब मिलकर विभिन्न वृक्षारोपण अभियान भी चलाए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

बता दें कि भीषण गर्मी के पश्चात मानसून ने दस्तक दे दी है। इस जिससे धरती की नमी वापस आ गई है , जिसका लाभ उठाकर वन विभाग लोगों को जागरूक कर जगह जगह पौधरोपण कर रहा है। नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की शिवपुरी रेंज एवं नरेन्द्रनगर रेंज में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के माध्यम से वन महोत्सव मनाया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि ये समय अधिक से अधिक पौधरोपण करने का है। स्थानीय लोगों को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है। जन प्रतिनिधियों के द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है जिससे लोग अधिक जागरूक हों एवं प्रकृति को संवारने में बढ़- चढ़कर हिस्सा ले सकें। इस माह इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति
272 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top