उत्तराखंड

बड़ी खबर : लक्सर में पकड़ा गया तमंचे वाला रंगबाज, आरोपी को भेजा जेल

लक्सर: खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्दावाली गांव में 14 फरवरी को दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर फायरिंग कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

अब पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

खानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि 14 फरवरी को दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें आरोपी विशाल ने अजीत को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खानपुर थाना क्षेत्र के माजरी गांव से युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top