उत्तराखंड

Uttarakhand Weather Update: चढ़ते पारे से मिलेगी राहत, बारिश का अलर्ट जारी

आने वाले कुछ दिनों में उत्तराखंड वासियों को चढ़ते पारे से राहत मिलेगी। मंगलवार से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच से छह दिन उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में ओलावृष्टि, तेज हवाएं और वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

 

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 18 और 19 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही गर्जन, बिजली चमकने,ओलावृष्टि व तेज आंधी आ सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का बदला हुआ मिजाज 21 अप्रैल तक बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

The Latest

To Top