उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, जानिए मौसम का पूरा अपडेट

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी का क्रम जारी है। बीते शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में रिकार्ड वर्षा दर्ज की गई। जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं रविवार को भी रुक-रुककर बारिश हुई। हालांकि, दोपहर बाद आसमान से बादल छंटने लगे। कहीं-कहीं हल्की धूप खिलने से तापमान में कुछ इजाफा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

 

बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। आज ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी और गरज के साथ ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

 

बर्फबारी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 3000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर हिमपात की आशंका है। निचले इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी ओलावृष्टि हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

The Latest

To Top