उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों बर्फबारी तो मैदान में बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए हुए हैं, जिसके वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तराखंड आज सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमपात होने की आशंका है। बाकी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ज्यादातर शहरों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर

tarakhanf
बता दें कि प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में हल्के बर्फबारी हो रही है। जिससे प्रदेश में लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। उधर, मैदानों में भी सुबह और शाम ठंड महसूस की जा रही है। देहरादून में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जो सामान्य से एक-एक डिग्री सेल्सियस कम है।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर

85 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top