उत्तराखंड

उत्तराखंडः हैवान बना बाप, चार माह की मासूम बच्ची को जमीन पर पटककर उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम,,

उत्तरकाशी: उत्‍तराखंड में एक बाप की हैवानियत ने दिल झकझोर दिया है। पति-पत्नी के आपसी विवाद ने हैवान पिता ने चार माह की मासूम को मौत के घाट उतार दिया है। घटना उत्‍तरकाशी जिले की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि व्‍यक्ति पर गुस्‍सा इतना हावी हो गया कि उसने अपनी ही मासूम बेटी को जमीन पर पटक दिया। बच्‍ची की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला सोमवार रात का है। उत्‍तरकाशी के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव में पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान चार माह की अबोध बच्ची रोने लगी तो महिला ने बच्ची को दूध पिलाने के लिए उठाया।‌

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

तो आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की गोद से बच्ची को छीना और जमीन पर पटक दिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई है। इस मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत की। मामले में मोरी थाना पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

 

89 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top