उत्तराखंड

UKSSSC Paper Leak : तीन और आरोपितों पर लगी गैंगस्टर

UKSSSC पेपर लीक मामले में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने तीन और आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर लगा दी है। इससे पहले एसटीएफ की ओर से हाकम सिंह, केंद्रपाल व राजेश चौहान सहित 21 आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

 

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि गिरोह के साथ मिलकर परीक्षा में धांधली करने में सक्रिय भूमिका निभाने पर तीन अन्य आरोपित गौरव नेगी निवासी नजीबाबाद पोस्ट सूर्यनगर थाना किच्छा ऊधमसिंहनगर, विपिन बिहारी निवासी ग्राम न्यामपुर थाना तालगांव जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी जानकीपुर लखनऊ यूपी और संजीव कुमार चौहान निवासी गुलमोहर गार्डन राजनगर स्टेशन गाजियाबाद यूपी, मूल निवासी ग्राम ताराबाद तहसील ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद यूपी के खिलाफ गैंगस्टर लगाई है। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपित इस समय सुद्धोवाला जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top