उत्तराखंड

कार और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत, दो की मौत

हल्द्वानी: लालकुआं हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां एक कार और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, स्कूटी और कार के परखच्चे उड़ गए. वहीं, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात मोतीनगर चौराहे के पास हाईवे पर लालकुआं से आ रही कार और हल्द्वानी की तरफ से जा रही स्कूटी की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. जिसमें स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गए. इस बीच हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और कार चालक की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने दोनों ही लोगों को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  तिरंगे के रंग में रंगा SGRRU, जोश और जज्बे के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

बताया जा रहा है कि युवक अल्मोड़ा जिले के तलवाड़ बाड़ी के रहने वाले थे. जो मोटाहल्दू में एक रेस्टोरेंट में काम करते थे. पुलिस की मानें तो मृतकों का नाम दीवान सिंह बिष्ट (उम्र 30 वर्ष) और अभय बिष्ट (उम्र 21 वर्ष) है. पुलिस अब दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है. हादसे की सूचना के बाद परिजन भी अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के तराने

वहीं, कार चालक का नाम रूपचंद श्रीवास्तव बताया जा रहा है, जो हल्द्वानी के गौजा जाली के रहने वाला है. पुलिस में कार चालक को हिरासत में लिया है. उधर, हादसे के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है दीवान सिंह बिष्ट दो बच्चों का पिता था. फिलहाल, पुलिस इस हादसे की बारीकी से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प; सूचना मुख्यालय में DG बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

The Latest

To Top