उत्तराखंड

प्रतीक:इगास हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक चः डा. प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश। ”आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला, नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। लोकपर्व इगास हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।” इन्हीं शब्दों के साथ क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम के प्रांगण में आयोजित इगास लोकपर्व पर अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रियंका मेहर एंड ग्रुप ने अपनी प्रस्तुतियों से युवाओं को आकर्षित किया, जबकि हास्य कलाकार घन्ना ने दर्शकों को गुदगुदाया। इसके अलावा लोक गायक पदम गुसांई ने अपनी प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर किया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी ने दिया अध्यात्म का संदेश, कहा – “गुरु ही जीवन का प्रकाश हैं”

सोमवार को गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश की ओर से नगर निगम प्रांगण में लोकपर्व इगास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि इगास लोकपर्व हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान है। दीपावली के बाद 11वें दिन राज्य में इगास और बूढ़ी दीपावली मनानी की प्रथा सदियों पुरानी है। गढ़वाल में इगास को बग्वाल के रूप में जबकि कुमायूं में बूढ़ी दीपावली कहा जाता है।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि इगास को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मना सकें, इसके लिए हमारी सरकार ने अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लोकपर्व हमारे राज्य की पहचान है, हमें इसकी महत्वता को समझना होगा। कहा कि जनसहभागिता से ही हमारे लोकपर्व का महत्व बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ियों की श्रद्धा का महासैलाब, नीलकंठ में आस्था का अभूतपूर्व संगम

मंत्री डा. अग्रवाल ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अपने राज्य की संस्कृति, मेले, लोकपर्वों का महत्व जानें और इसमें सहभाग करते हुए धूमधाम से मनाएं। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही पहाड़ी व्यंजन कंडाली का काफल, भात, कोदे की रोटी, अरसे, स्वाल, भड्डू दाल का स्वाद लोगों ने चखा। इसके अलावा मंत्री डा. अग्रवाल ने भेलो भी खेला।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले। पढ़िए एक किल्क में

आरजे काव्य के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में गढ़ सेवा संस्थान के अध्यक्ष रविन्द्र राणा, सचिव गोपाल सती, उपाध्यक्ष राजवीर रावत, कोषाध्यक्ष अरुण बडोनी, ताजेन्द्र नेगी, दिनेश पयाल, मनोज ध्यानी, भगवती रतूड़ी, सुमित पंवार, देवेंद्र नेगी, विजय रावत, प्रधान सागर गिरी, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी, महावीर चमोली, पुनीता भंडारी, निर्मला उनियाल, पार्षद वीरेंद्र रमोला, जेएस राणा, सुरेंद्र सिंह, अखिलेश मित्तल सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top