उत्तराखंड

अंकिता भंडारी के गांव डोभ श्रीकोट पहुंची कांग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा, करन माहरा बोले- सरकार के इशारे पर मिटाए गए सबूत

अंकिता भंडारी प्रकरण में सरकार की हीलाहवाली सहित राज्य में पेपर लीक मामले से लेकर भर्ती घोटालों और जोशीमठ आपदा जैसे मुद्दों पर जनता को जागरूक करने के लिए कांग्रेस उत्तराखंड में स्वाभिमान न्याय यात्रा निकाल रही है। ये पदयात्रा पौड़ी के रामलीला मैदान से ह अंकिता भंडारी के गांव डोभ श्रीकोट पहुंची। इस दौरान कांग्रेसियों ने पूरे रास्ते अंकिता को न्याय दिलाने को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और मनीष खंडूड़ी ने अंकिता के परिजनों से मुलाकात की। वहीं, कांग्रेसियों ने परिजनों के साथ दिवंगत अंकिता की स्मृति में एक फलदार पौधा भी रोपा। साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  20 नवंबर को ऋषिकेश में सजेगी इगास की भव्य महफिल, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम के जागरों से गूंजेगा IDPL मैदान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पहले तो सरकार ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी को बचाने के लिए सारे सबूत नष्ट कराए। यहां तक कि वनंत्रा रिजॉर्ट में बुलडोजर तक चला दिया। जिससे रिजॉर्ट से सारे सबूत नष्ट हो गए। अब उन्हें डर है कि अंकिता को इंसाफ मिलेगा भी या नहीं।  वहीं कांग्रेस नेता कविंद्र इस्टवाल ने अंकिता को न्याय मिलना दुरभाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं का शोषण करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लगातार आंदोलन करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में प्रीतम सिंह ने टेका मत्था, 140 करोड़ के बकाये पर सरकार को घेरा

उधर, पौड़ी कांग्रेस जिला अध्यक्ष, विनोद नेगी ने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष नेगी ने भी सभी दलों और गढ़वाल-कुमाऊं के लोगों से स्वाभिमान न्याय यात्रा से जुड़ने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  सुरकंडा देवी डोली उपासक अजय बिजल्वाण ने महापौर पासवान के परिवार संग मनाया छठ महापर्व,सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना

The Latest

To Top