ऋषिकेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे एक छात्र पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया है। स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हमला करने वाले एक युवक को धर दबोचा है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार किया जा रहा है ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत विहार ऋषिकेश निवासी उमेद अली (17 वर्ष) आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा का छात्र है। गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद उमेर अली अपने घर लौट रहा था। इस दौरान 10-12 युवकों ने स्टेडिया फैक्ट्री के पास उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर युवकों ने छात्र पर डंडे और ईंट से वार किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है बताया जा रहा है कि एक हमलावर को स्थानीय नागरिकों ने धर दबोचा है। वहीं इस बीच अन्य हमलावर भाग गए है।



mitolyn
January 29, 2026 at 2:27 AM
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.