उत्तराखंड

ऋषिकेश के प्रसिद्ध पत्रकार अमित सुरी का निधन, समुदाय में शोक की लहर

ऋषिकेश। ऋषिकेश के पत्रकार अमित सुरी (50) नहीं रहे। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। सुरी के निधन पर पत्रकारों, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

आम जन में लोकप्रिय पत्रकार अमित सुरी का मंगलवार तड़के निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सोमवार रात उनकी तबियत बिगड़ी थी। मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

सूचना मिलते ही पत्रकार और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उनके हरिद्वार रोड स्थित आवास पर पहुंचे। ऋषिकेश प्रेस क्लब ने सुरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल, संस्थापक अध्यक्ष हरीश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष सुदीप पंचभैया, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, प्रेस क्लब के महामंत्री विनय पांडे राजेश रावत आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

The Latest

To Top