उत्तराखंड

जिम्मेदारी: उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, देखें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी,,,

देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। विभाग में गढ़वाल सर्किल के अंतर्गत कई फील्ड अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है. जारी तबादला आदेश के अनुसार गढ़वाल सर्किल में कुल 14 वन दरोगाओं की जिम्मेदारी बदली गई है. इन सभी को जनहित में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.

यह भी पढ़ें 👉  30 अक्टूबर को गुरु का राशि परिवर्तन बदलेगा सियासत से समाज तक की तस्वीर, 12 राशियों पर दिखेगा प्रभाव: आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

तबादला आदेश गढ़वाल सर्किल के वन संरक्षक आकाश कुमार वर्मा ने जारी किया है. जिन वन कर्मियों के तबादले किए गए हैं उन्हें एक हफ्ते के भीतर नई तैनाती पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. जिन वन दरोगाओं की जिम्मेदारी बदली गई है उनमें बसंती लाल, दिगपाल चंद, गंभीर सिंह बिष्ट, शिव सिंह रावत, दिग्विजय, जगमोहन सिंह, जगदीप टम्टा, हीरा सिंह, जयवीर लाल, कमल राम, लखमी चंद, मोहन कुमार, अरविंद रावत और विजय सिंह नेगी का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें 👉  ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजा डोईवाला, श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला महोत्सव का भव्य समापन

इसी तरह चार डिप्टी रेंजर की जिम्मेदारी भी गढ़वाल सर्किल में बदली गई है. इसमें डिप्टी रेंजर भीमलाल, कुंदन सिंह परमार, विलोचन प्रसाद और मनोज कुमार रावत का नाम शामिल है. आदेश जारी होने के बाद तबादला सूची में जगह लेने वाले वन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला में गूंजा धर्म की विजय का शंखनाद, रावण वध पर ‘जय श्रीराम’ से गुंजायमान हुआ पंडाल

The Latest

To Top