उत्तराखंड

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का महाशतक ऐतिहासिक अवसर-अनिता ममगाई*



ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं ने मालवीय नगर में बूथ संख्या 96 में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सौवें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन संवाद के देश और दुनिया के कई देशों में 22 भाषाओं में सुने जाने वाले इस कार्यक्रम के महाशतक के चलते आज का दिन देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र पूर्व सैनिकों और आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  खुशखबरीः दून एयरपोर्ट पर एक साथ खड़े हो सकेंगे 20 विमान, चारों एयरोब्रिज हुए शुरू

 

रविवार को महापौर अनिता ममगाई ने प्रधानमंत्री के मान की बात कार्यक्रम के सौवें ऐपिसोड को मालवीय नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों के साथ सुना। महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सौवें संस्करण में बताया कि यह कार्यक्रम जन आंदोलन बन गया है। मन की बात कोटि-कोटि भारतियों के मन की बात है। 3 अक्टूबर 2014 के दिन  शुरु हुई ‘मन की बात’ की यात्रा में देश के कोने-कोने से लोग जुड़े। हर आयु-वर्ग के लोग जुडे़।ये एक ऐसा पर्व है जो हर महीने आता है, जिसका इंतजार सभी को होता है। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक राजेश कोठियाल , बूथ अध्यक्ष पूजा पोखरियाल, वीर भद्र मंडल महामंत्री गौरव कैंथोला, विवेक चतुर्वेदी, अजीत वशिष्ठ , सुदीप बिष्ट, दीपक तिवारी,पार्षद विजय बडोनी, दिनेश रावत, नितिन गुप्ता,जगमोहन नेगी,जगमोहन रावत, चक्रधर सेमवाल, श्री राम अग्रवाल, आरती अस्वाल, संगीता, राजेश्वरी कंडवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  तबादलाः उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Most Popular

To Top