उत्तराखंड

पौड़ीः नेशनल हाईवे-58 पर तेज रफ्तार ने लील ली मासूम की जान, मचा कोहराम,,

श्रीनगर: तेज रफ्तार का कहर जारी है। नेशनल हाईवे-58 से दर्दनाक हादसे की खबर है। मलेथा के पास तेज रफ्तार टाटा सूमो ने एक मासूम को रौंंद दिया जिससे बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी जिले के श्रीनगर में नेशनल हाईवे-58 पर मलेथा के पास तेज रफ्तार टाटा सूमो ने बच्चे को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे आनन-फानन में परिजन बेस हॉस्पिटल लेकर भागे, लेकिन बीच रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

मृतक बच्चे का नाम रिंकू बताया जा रहा है। रिंकू का घर नेशनल हाईवे-58 पर ही है। रात को वो अपने परिजनों के साथ घर के बाहर की घूम रहा था। तभी टाटा सूमो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और इस हादसे में रिंकू की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

84 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top