उत्तराखंड

कार्रवाई:तिवारी के फरमान पर MDDA की छापेमारी से कांपे निर्माण माफिया,ऋषिकेश में 6 भवनों पर ताले, कार्रवाई जारी

ऋषिकेश। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सोमवार को ऋषिकेश क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अवैध भवनों को सील कर दिया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव महोदय के कड़े निर्देशों के बाद प्राधिकरण ने पांच विशेष टीमें गठित कर यह कार्रवाई अमल में लाई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजा डोईवाला, श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला महोत्सव का भव्य समापन

इन टीमों ने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की गहन जांच की और नियमानुसार जिन निर्माणों को अवैध पाया गया, उन्हें तुरंत प्रभाव से सील कर दिया गया। एमडीडीए की इस सख्त कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  30 अक्टूबर को गुरु का राशि परिवर्तन बदलेगा सियासत से समाज तक की तस्वीर, 12 राशियों पर दिखेगा प्रभाव: आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। यदि सील किए गए भवनों के स्वामियों द्वारा समय रहते अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया, तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला में गूंजा धर्म की विजय का शंखनाद, रावण वध पर ‘जय श्रीराम’ से गुंजायमान हुआ पंडाल

एमडीडीए का यह संदेश साफ है—अनुमति के बिना निर्माण अब नहीं चलेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

The Latest

To Top