उत्तराखंड

आईएएस अधिकारी विनय शंकर पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सौंपे गए ये प्रभार

देहरादूनः उत्तराखंड में शासन से जुड़ी बडी खबर है। बताया जा रहा है कि आईएएस अधिकारी विनय शंकर पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उद्योग विभाग में महानिदेशक व आयुक्त की जिम्मेदारी सहित तीन और अहम प्रभार सौंपे गए हैं। वह अब उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) का भी जिम्मा देखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रहस्य:हॉस्टल के बंद कमरे में टूटी 19 साल की ज़िंदगी: जौलीग्रांट मेडिकल यूनिवर्सिटी में MBBS छात्रा की रहस्यमयी मौत

जी हां आईएएस अधिकारी विनय शंकर पांडेय को अब उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक का भी उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव हैं और वहां औद्योगिक विकास और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग का दायित्व देख रहे हैं। साथ ही वह गढ़वाल मंडल आयुक्त का जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश हत्याकांड: पूर्व में हुई वारदात पर आज पुलिस मुख्यालय की सख्त दस्तक,IPS एसपी विशाखा भदाणे मौके पर 

बता दें कि उनके पास नई दिल्ली में निवेश आयुक्त का भी दायित्व है। इस हिसाब शासन में पांडेय का कद और बढ़ गया है। सिडकुल के एमडी पद पर रोहित मीणा थे। उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उद्योग महकमे की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब पांडेय पर औद्योगिक निवेश को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बापू ग्राम की चौखट पर सियासी टकराव: हरीश रावत ने सरकार को घेरा, घर-जमीन बचाने के आंदोलन में उतरे

The Latest

To Top