उत्तराखंड

नरेंद्रनगर वन प्रभाग में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दल ने वन अग्नि नियंत्रण तैयारियों का किया निरीक्षण

 

टिहरी। नरेंद्रनगर वन प्रभाग, मुनि की रेती में वन अग्नि नियंत्रण कार्यों की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय दल पहुंचा।

निरीक्षण के दौरान अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांक वर्मा, वन संरक्षक भागीरथी वृत्त धर्म सिंह मीणा तथा प्रभागीय वन अधिकारी जीवन मोहन दगाड़े भी उपस्थित रहे।
दल ने बेमुंडा क्रू स्टेशन और कुशरेला क्रू स्टेशन का निरीक्षण कर वहाँ की तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न वन क्षेत्रों का भी अवलोकन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए बोर्ड बैठक में तिवारी के साथ बड़े फैसले, 968 करोड़ बजट और 48 प्रस्तावों पर मुहर

निरीक्षण के बाद माननीय न्यायालय के दल ने वन विभाग की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और कर्मचारियों से नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान फायर वॉचरों से भी संवाद स्थापित कर उनके अनुभव और समस्याएं जानी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश के खिलाड़ियों का देहरादून में धमाकेदार प्रदर्शन, कई स्वर्ण पदक किए अपने नाम

इस मौके पर अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांक वर्मा ने उत्तराखंड वन विभाग द्वारा वन अग्नि नियंत्रण हेतु किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में उप प्रभागीय वन अधिकारी किशोर नौटियाल, वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी, और वन आरक्षी निशा पंवार, निधि असवाल और निशा धानोल भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में मलेरिया उन्मूलन पर मंथन, जागरूकता पर जोर

The Latest

To Top