उत्तराखंड

उदयपुर हिंसा के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, सीएम धामी ने दिए सख्ती के निर्देश…

देहरादूनः राजस्थान उदयपुर में दर्जी की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर सभी जगह प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। ऐसे में उत्तराखंड में भी उदयपुर में हुई युवक की हत्या के बाद कानून व्यवस्था वाली एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सीएम धामी ने भी शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्ती के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने सचिवालय में  आज बैठक की है।बैठक के बाद मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उदयपुर घटना को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे मामले पर सरकार की नजर है। उत्तराखंड में इससे जुड़ी कोई घटना न हो इसके लिएत्विशेष निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस-प्रशासन सतर्क है।

यह भी पढ़ें 👉  थौलधार में ‘The Learning Feast : बाल शोध मेला 2026’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

सीएम ने कहा कि इस घटना की आंच उत्तराखंड पर न आए इसके लिए सरकार ने पुलिस और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है। गृह विभाग लगातार सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन के सम्पर्क में है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। इसके लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

114 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top