उत्तराखंड

जंगलों में आग लगा रहे 6 लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, बुझाई आग

जंगलों में आग को लेकर वन विभाग मुस्तैद है। लगातार आग लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि ऊखीमठ राजि के रामबाड़ा अनुभाग की टीम प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के साथ सोनप्रयाग-भीमबली भ्रमण के दौरान छः लोगों को जंगल में आग लगाने का प्रयास करते हुए टीम ने पकड़ा है। जिन पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ियों की श्रद्धा का महासैलाब, नीलकंठ में आस्था का अभूतपूर्व संगम

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने भ्रमण के दौरान मल्ला कालीफाट कक्ष सं० 3 के स्थान मीठा पानी में 6 व्यक्तियों को वन में आग लगाने का प्रयास करते हुए मौके पकड़ा है। व्यक्तियों द्वारा लगाई गई आग को तुरन्त ही वन कर्मियों की टीम द्वारा बुझा दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में आग लगाई जा रही थी वह वन एवं वन्य जीवों की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र है, यदि वन कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्तियों को समय पर आग लगाते हुए नहीं पकड़ा जाता तो वन सम्पदा एवं वन्य जीवों को काफी नुकसान पहुंच सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी ने दिया अध्यात्म का संदेश, कहा – “गुरु ही जीवन का प्रकाश हैं”

आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम मस्तान सिंह पुत्र  बुद्धबल्लभ सिंह, राजेन्द्र खत्री पुत्र  मान सिंह, मनोज चंद्र पुत्र  रामलाल, देवेन्द्र लाल पुत्र  अमरू लाल, शाहिल चंद्र पुत्र  विनोद चंद्र सभी ग्राम डंगवाल गांव, तहसील जखोली जनपद रूद्रप्रयाग एवं जयेन्द्र सिंह पुत्र उदय सिंह ग्राम कोटी पो० तिमली, तहसील जखोली जनपद रूद्रप्रयाग बताया है। उक्त सभी व्यक्तियों के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महंत इंदिरेश अस्पताल: आध्यात्मिक नेतृत्व से प्रेरित स्वास्थ्य सेवा

Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top