उत्तराखंड

आगराखाल में वन अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन, जागरूकता और समन्वय पर दिया गया जोर

गढ़वाल, सोमवार: आगराखाल स्थित जायका ग्रोथ सेंटर में वन विभाग के तत्वावधान में वन अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य वन क्षेत्रों में आग की घटनाओं की रोकथाम, प्रभावी नियंत्रण और जनजागरूकता फैलाना रहा।

कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि फ़कोट ब्लॉक के प्रशासक एवं ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र कंडारी ने शिरकत की। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और वनाग्नि के पर्यावरणीय एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले। पढ़िए एक किल्क में

उपजिलाधिकारी देवेंद्र नेगी ने वन अग्नि से निपटने में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को रेखांकित किया। वहीं, उपप्रभागीय वनाधिकारी किशोर नौटियाल ने वन अग्नि सुरक्षा, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  महंत इंदिरेश अस्पताल: आध्यात्मिक नेतृत्व से प्रेरित स्वास्थ्य सेवा

वनक्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने पिछले वर्षों में क्षेत्र में हुई वनाग्नि की घटनाओं और भविष्य में आने वाली संभावित चुनौतियों पर चर्चा की। पुलिस विभाग से थानाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट और फायर पुलिस के अधिकारियों ने भी अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी ने दिया अध्यात्म का संदेश, कहा – “गुरु ही जीवन का प्रकाश हैं”

अन्य वक्ताओं ने वनाग्नि के कारणों, इसके दुष्परिणामों और रोकथाम के उपायों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top