उत्तराखंड

भूस्खलन से डोरथी सीट का अस्तित्व खत्म, विशाल बोल्डरों की आवाज सुन दहशत में आए लोग

सरोवर नगरी के संवेदनशील टिफिनटॉप में मंगलवार रात भारी भूस्खलन हुआ है। यहां विशालकाय बोल्डरों की आवाज सुन लोग भी दहशत में आ गए हैं। प्रभावितों के अनुसार भूस्खलन से ऐतिहासिक डोरथी सीट का अस्तित्व खत्म हो गया है ।टिफिनटॉप नैनीताल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। यहां रोजाना पर्यटक ट्रेकिंग कर पहुंचते हैं। इस क्षेत्र के नीचे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान व आबादी है।दो साल पहले भी भूस्खलन हुआ था। तब प्रशासन की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। क्षेत्र में तारबाड़ कर आवाजाही रोक दी थी, लेकिन फिर हालात सामान्य होने पर आवाजाही फिर शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ियों की श्रद्धा का महासैलाब, नीलकंठ में आस्था का अभूतपूर्व संगम

क्षेत्र के दुकानदार दिनेश सुंठा ने बताया कि रात करीब 11 बजे भारी भूस्खलन हुआ है। जिससे टिफिनटॉप की चट्टान दरक गई।टिफिन आकार की वजह से इस चट्टान का नाम टिफिनटॉप है। यहां से नैनीताल शहर का शानदार व्यू दिखता है। पूर्व सभासद मनोज जगाती के अनुसार प्रशासन को सूचना दी जा रही है। बुधवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। उधर प्रभावित लोगों का आरोप है कि यदि ट्रीटमेंट हुआ होता तो यह स्थिति नहीं होती। एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल की यह दशा नहीं होती।जमाना दशकों पीछे छूट गया है लेकिन किस्से हमेशा अतीत की परछाई बनकर वर्तमान के साथ चलते रहते हैं। अंग्रेज महिला की याद में नैनीताल की पहाड़ी या चट्टान डोरोथी सीट के रूप में प्रसिद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  महंत इंदिरेश अस्पताल: आध्यात्मिक नेतृत्व से प्रेरित स्वास्थ्य सेवा

नैनीताल शहर को अंग्रेजों ने बसाया। शहर की भूगर्भीय संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के उपाय भी किये। शहर के इर्द-गिर्द भी ऐसे खूबसूरत स्पॉट हैं, जिनकी खोज का श्रेय अंग्रेजों को ही जाता है।इन्हीं में से एक है टिफिन टॉप। इसे डोरोथी सीट भी कह सकते हैं। इसके पीछे जुड़ी है एक अंग्रेज महिला यानी डोरोथी की स्मृतियां हैं। इतिहासकार प्रो अजय रावत के अनुसार समुद्रतल से 7520 फीट की ऊंचाई पर स्थित टिफिन टॉप प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है। ऊंचे देवदार व बाज के वृक्ष इस स्थान को रमणीक बनाते हैं तो शीतल हवा दिल को सुकून पहुंचाती है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी ने दिया अध्यात्म का संदेश, कहा – “गुरु ही जीवन का प्रकाश हैं”

Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top