उत्तराखंड

Breaking:ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर छह पुलिस जवान लाइन हाजिर, चार महिला भी शामिल

कुमांऊ। लंबे समय से ड्यूटी में गैर हाजिर होने पर सीओ की रिपोर्ट पर टनकपुर एसपी ने छह कांस्टेबलों को लाइन हाज़िर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि उक्त सिपाही ड्यूटी में लापरवाही भी बरतते थे। जिनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में चार महिला सिपाही भी शामिल हैं। टनकपुर में तैनात सिपाही शशि किरण राणा, गिरीश राम, विजय लक्ष्मी, बृजेश कुमार, अखिला गड़िया और हेमलता कश्यप पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ये सिपाही लंबे समय से ड्यूटी से नदारद चल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

 

तमाम चेतावनियों के बाद भी ये लोग ड्यूटी पर नहीं लौट रहे थे। इसी को देखते हुए बीते दिनों सीओ अविनाश वर्मा ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसपी को भेजी थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इन सभी छह सिपाहियों को तत्काल लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

“सीओ की रिपोर्ट मिली थी कि टनकपुर में छह सिपाही लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे हैं। ड्यूटी पर अनुशासनहीता और लापरवाही बरतने को लेकर छह सिपाहियों को तत्काल लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए हैं।”
देवेंद्र पींचा, एसपी चम्पावत

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top