उत्तराखंड

ब्रेकिंगः देहरादून IMA POP के दौरान सेना की वर्दी में संदिग्ध गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस,,

देहरादूनः देहरादून में आज  भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में पासिंग आउट परेड थी। इस दौरान सूरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस ने इस दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आइएमए के बाहर सैन्य अफसर की वर्दी में एक संदिग्ध को आर्मी एंटेलीजेंस और उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद जल्द एसटीएफ इस मामले का पर्दाफाश करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी में यज्ञ के साथ 425 नवप्रवेशित विद्यार्थियों की नई शैक्षणिक यात्रा शुरू

बताया जा रहा है कि इंडियन मिलिट्री एकेडमी की पासिंग आउट परेड (POP) के दौरान सुरक्षा में सेंधमारी का प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी ने सेंधमारी का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में देशभक्ति के सुरों ने जगाई राष्ट्र चेतना, विद्यार्थियों ने बांधा समां

इससे पहले भी कई बार IMA के समीप संदिग्ध व्यक्तियों की घुसपैठ के मामले सामने आ चुके हैं। यही कारण रहा है कि आईएमए जैसे संवेदनशील संस्थान की सुरक्षा के लिए आसमान से जमीन तक सिविल सुरक्षा तंत्र और आर्मी इंटेलिजेंस लगातार अपनी नजर बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, मसूरी में दो प्लेटफार्म सील
339 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top