उत्तराखंड

Breaking:बदमाशों ने देहरादून पुलिस पर फायर झोंका,कारण पढ़ें..

देहरादून। देहरादून के  आशारोड़ी में वाहन चेकिंग के दौरान स्काॅर्पियो में सवार चार बदमाशों पुलिस पर फायरिंग कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

पुलिस ने दो बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि, दो बदमाश जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस ने दोनों को जंगल में घेर लिया। पुलिस से घिरा देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फाररिंग की। मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर एक गोली लगी। जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो गोली और बदमाश एहसान के एक गोली लगी। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से पिस्टल और तमंचे बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU परिवार का गौरव: गोपेश्वर के आलेख परमार ने प्रथम प्रयास में हासिल किया IIT मुंबई में प्रवेश

पुलिस ने घायल पुलिस कांस्टेबल व बदमाशों को उपचार हेतु चिकित्सालयों में भर्ती कराया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया और घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य जानकारी हेतु चिकित्सालय जाकर चिकित्सकों से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU परिवार का गौरव: गोपेश्वर के आलेख परमार ने प्रथम प्रयास में हासिल किया IIT मुंबई में प्रवेश


अभियुक्त फैजान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश है जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 2 वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने (पुलिस मुठभेड़) का अभियोग दर्ज हैं। फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा हैं
अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं और अभियुक्त एहसान पर 04 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU परिवार का गौरव: गोपेश्वर के आलेख परमार ने प्रथम प्रयास में हासिल किया IIT मुंबई में प्रवेश

The Latest

To Top