उत्तराखंड

Breaking:दिल्ली के होटल मालिक के सुसाइड मे उत्तराखंड के IPS का नाम,पूरी ख़बर पढ़ें

दिल्ली में एक होटल के मालिक ने आत्महत्या कर ली थी। इस आत्महत्या में उत्तराखंड कैडर के एक आईपीएस अधिकारी का नाम सामने आ रहा हैl उत्तराखंड के आईपीएस का नाम इसलिए सामने आ रहा है क्योंकि होटल मालिक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा था।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

कुछ दिन पहले दिल्ली के खेल गांव स्थित एक फ्लैट में होटल मालिक ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि इस होटल में उत्तराखंड के आइपीएस अधिकारी का हिस्सा है। वह अपने हिस्से की रकम मांग रहे हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए यह सुसाइड नोट सील कर लिया था। हालांकि अभी नाम सार्वजनिक नहीं हुआ है, लेकिन अधिकारी होटल में पार्टनर था और होटल घाटे में चलने के कारण अधिकारी लगातार अपने रुपये वापस मांग रहा था। पुलिस मुख्यालय की ओर से दिल्ली पुलिस को पत्र भेजा जा रहा है, ताकि पुलिस अधिकारी का नाम उजागर हो सके और जांच कराई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top