उत्तराखंड

Breaking: ऋषिकेश में बड़ा हादसा, बेकाबू वाहन सड़क किनारे पलटा, चार लोग गंभीर घायल

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र दोबट्टा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बेकाबू वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के दौरान गाड़ी में चार लोग सवार थे। चारों की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ पहुंची। घायलों का रेस्क्यू कर 108 की मदद से एम्स अस्पताल ले जाया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन ऋषिकेश का ही बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

 

 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top