उत्तराखंड

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार पहुंचे जागेश्वर धाम…बदरीनाथ धाम में भी किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार रविवार सुबह पहले अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे और इसके बाद बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उनकी एक झलक पाने को स्थानीय लोगों की भी खासी भीड़ जुटी रही।
बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार आज भगवान बदरीश के दर्शन करने के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्‍हें देखने और उनके साथ सेल्‍फी खिंचवाने वालों की होड़ लग गई। इससे पहले अक्षय कुमार आज सुबह पहले अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।
इस दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि जागेश्वर धाम अलौकिक है। हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता। इसके बाद अक्षय कुमार यहां बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में हैं। इससे पहले वह बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब से लोकभाषाओं को डिजिटल संजीवनी, 'आखर' ऐप का लोकार्पण

The Latest

To Top