उत्तराखंड

हर्षिल का सेब मंडियों में पहुंचाने की पहल – कृषि मंत्री गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के सेब को असम तक पहुंच बढ़ाने के लिए मंडी विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा, उत्तरकाशी के हर्षिल का सेब कोलकाता तक पहुंचता है। इसे असम की मंडियों में पहुंचाया जा सकता है।

कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा, उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में उत्पादित सेब का व्यापार असम की मंडियों में किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने असम कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ सेब का व्यापार करने के लिए विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में गूंजे जय श्रीकृष्ण के जयकारे, दही-हांडी ने मचाई धूम

रविवार को गुवाहाटी दौरे पर, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसका मुख्य उद्देश्य था उत्तराखंड के सेब को असम तक पहुंचाने के लिए कदम उठाना। उन्होंने बताया कि हर्षिल, उत्तरकाशी के सेब कोलकाता तक पहुंचता है, और इसे असम की मंडियों में पहुंचाने का सुझाव दिया। अगर असम और उत्तराखंड के बीच सेब का व्यापार होता है, तो प्रदेश सरकार सहयोग करने के लिए तैयार है।

कृषि विपणन बुनियादी ढांचे चर्चा
उन्होंने असम राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज बरुआ और मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेज प्रसाद भुसाल से असम की फल-सब्जी मंडियों की कार्यप्रणाली और कृषि के क्षेत्र में उर्वरक क्षमताओं, मार्केटिंग, उत्पादन, फसल कटाई के उपरांत प्रबंधन, प्रसंस्करण और विपणन की जानकारी ली। इसके अलावा दोनों राज्यों में कृषि विपणन बुनियादी ढांचे चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का विजन, तिवारी का एक्शन और MDDA की रफ्तार; 15 अक्टूबर तक बदलेगी शहर की तस्वीर

मंत्री को असम के अधिकारियों ने अवगत कराया कि असम कृषि विपणन बोर्ड में 700 कर्मचारी और 42 बोर्ड के सदस्य हैं। असम के गोलपाड़ा जिले के ड्रोंगगिरी क्षेत्र केले का बहुत बड़ा उत्पादक है। जहां देश के कई राज्यों के लिए केले भेजे जाते हैं। इस मौके पर मंडी समिति देहरादून के सचिव विजय थपलियाल, असम कृषि विपणन बोर्ड के उप निदेशक पी मुदिर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में गूंजे जय श्रीकृष्ण के जयकारे, दही-हांडी ने मचाई धूम

The Latest

To Top