उत्तराखंड

एक्टर रजनीकान्त ने किए बदरीविशाल के दर्शन, सायंकालीन पूजा-स्वर्ण आरती में भी की शिरकत

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने शनिवार देर शाम भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से उनका स्वागत किया गया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद व तुलसी माला भेंट की। अभिनेता ने शनिवार को बदरीनाथ में ही प्रवास किया

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में प्रीतम सिंह ने टेका मत्था, 140 करोड़ के बकाये पर सरकार को घेरा

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत दयानंद आश्रम ऋषिकेश से शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा भगवान बदरीविशाल की पूजा के बाद सायंकालीन पूजा-स्वर्ण आरती में भी शामिल हुए। मंदिर के दर्शन के पश्चात रजनीकांत बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मिले। इस दौरान फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि बदरीनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत हैं और भगवान से जनकल्याण व देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  20 नवंबर को ऋषिकेश में सजेगी इगास की भव्य महफिल, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम के जागरों से गूंजेगा IDPL मैदान

The Latest

To Top