उत्तराखंड

144 स्वास्थ्य इकाइयों को कायाकल्प सम्मान: अस्पतालों को दी गई 25 लाख रुपए की धनराशि

Dehradun,04 जनवरी –  देहरादून स्थित आईटीडीआर सभागार में Thursday को कायाकल्प सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर स्वास्थ्य मंत्री doctor धन सिंह रावत ने भागीदारी की. इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव doctor आर.राजेश कुमार,स्वास्थ्य महानिदेशक विनीता शाह सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तमाम आला अधिकारी उपस्थित थे.

वर्तमान वर्ष में करीब 144 स्वास्थ्य इकाइयों को कायाकल्प सम्मान दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री doctor धन सिंह रावत ने कहा कि यह सम्मान अस्पतालों के पैरामीटर पर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि कायाकल्प अवार्ड हमने 2015 से शुरू किया था और इसमें करीब 25 लाख रुपए की धनराशि उन अस्पतालों को दी जा रही है जिन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है, साथ ही जो पैसा दिया गया है यह अस्पतालों के रखरखाव पर ही खर्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में पहुंचे जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त कर जताई श्रद्धा

डॉ. धन सिंह ने कहा कि यह अवार्ड जिन्हें नहीं मिला है, उनको भी इस अवार्ड से प्रेरणा मिलेगी ताकि अगले साल वह अच्छा कार्य करके कायाकल्प अवार्ड के हकदार बन पाए. कार्यक्रम में मौजूद एनएचएम डायरेक्टर स्वाति भदौरिया ने कहा कि क्वांटिटी के साथ क्वालिटी भी बहुत महत्वपूर्ण है जिसके माध्यम से हम प्रॉपर हेल्थ मैनेजमेंट कर सकते है कायाकल्प अवार्ड में अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में पहुंचे जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त कर जताई श्रद्धा

इस अवसर पर कायाकल्प अवार्ड लेने पहुंचे प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारा आगे भी यही प्रयास रहेगा कि अपने-अपने अस्पतालों में किस तरह से व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके ताकि आगे भी हमे ऐसे ही सम्मान मिलता रहे

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में पहुंचे जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त कर जताई श्रद्धा

The Latest

To Top