उत्तराखंड

सुबह-सुबह यहां हुआ दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत

विकासनगर। बुधवार सुबह मसूरी की ओर से कालसी ब्लाक से जुड़े गांगरो जा रही अल्टो कार कालसी-वैराटखाई-गांगरो मार्ग पर सिंगोर के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सड़क हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर राजस्व पुलिस की मदद से उपचार को कालसी-विकासनगर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. राजे नेगी की पहल को मिला सांस्कृतिक विस्तार, 29 मई से ऋषिकेश में गूंजेगी उत्तराखंडी फिल्म ‘तेरी माया

नायब तहसीलदार केशव दत्त जोशी ने कहा मृतक की पहचान सामो देवी(30) पत्नी गंभीर निवासी कसौन, पट्टी सिलगांव जिला टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। हादसे का शिकार हुई महिला का मायका जौनसार के गांगरो में है। कार में 4 लोग सवार थे। इसमें गंभीर घायल कार चालक अनिल दास निवासी चिटाड़, प्रीतम सिंह व फेटारू दास दोनों निवासी गांगरो को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है महिला स्वजन के साथ ससुराल से अपने मायके गांगरो जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. राजे नेगी की पहल को मिला सांस्कृतिक विस्तार, 29 मई से ऋषिकेश में गूंजेगी उत्तराखंडी फिल्म ‘तेरी माया

The Latest

To Top