उत्तराखंड

सुबह-सुबह यहां हुआ दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत

विकासनगर। बुधवार सुबह मसूरी की ओर से कालसी ब्लाक से जुड़े गांगरो जा रही अल्टो कार कालसी-वैराटखाई-गांगरो मार्ग पर सिंगोर के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सड़क हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर राजस्व पुलिस की मदद से उपचार को कालसी-विकासनगर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी श्रद्धानंद जी के 100वें बलिदान दिवस पर गुरुकुल कांगड़ी में 51 कुंडलीय महायज्ञ

नायब तहसीलदार केशव दत्त जोशी ने कहा मृतक की पहचान सामो देवी(30) पत्नी गंभीर निवासी कसौन, पट्टी सिलगांव जिला टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। हादसे का शिकार हुई महिला का मायका जौनसार के गांगरो में है। कार में 4 लोग सवार थे। इसमें गंभीर घायल कार चालक अनिल दास निवासी चिटाड़, प्रीतम सिंह व फेटारू दास दोनों निवासी गांगरो को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है महिला स्वजन के साथ ससुराल से अपने मायके गांगरो जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि:उत्तराखंड के सबसे बड़े बोन ट्यूमर की सफल सर्जरी, मरीज का पैर बचा
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top