उत्तर प्रदेश

मंगल के दिन अमंगलः DCM और एंबुलेंस की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुःख,,

बरेली: तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी से बड़े हादसे की खबर है। बरेली में मंगल के दिन अमंगल हो गया है। यहां एंबुलेंस और डीसीएम की टक्‍कर हो गयी। इस सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। सीएम योगी ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  थौलधार में ‘The Learning Feast : बाल शोध मेला 2026’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्‍ली हाइवे पर एंबुलेंस और डीसीएम के बीच आमने-सामने की टक्‍कर हुई। फतेहगंज के दिल्‍ली हाइवे पर यह दुर्घटना हुई। टक्‍कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस के परखच्‍चे उड़ गए। इस दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष हैं।

यह भी पढ़ें 👉  थौलधार में ‘The Learning Feast : बाल शोध मेला 2026’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेजा गया। मरने वालों की शिनाख्‍त करने की कोशिश की जा रही है। वहीं सीएम योगी ने अधिकारियों से मृतकों के परिवार के लोगों की पूरी मदद करने और घायलों का समुचित इलाज कराने का आदेश दिया।

89 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top