उत्तराखंड

कार्रवाई: सीबीआई की लालू यादव के यहां ताबड़तोड़ छापेमारी, फिर बढ़ी मुश्किल…

नई दिल्ली। चारा घोटाला मामले में हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उसने परिवार की मुश्‍किलें फिर बढ़ती नजर आ रही है। भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई उनके 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई की टीम पटना में पूर्व सीएम और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर भी पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोप है कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब उन्होंने अपने कई जानने वालों को रेलवे में नौकरी दिलाई थी। इसके बदले उनके परिवार वालों को सस्ती दरों पर जमीन मिली थी। सीबीआई को शक है कि इस मामले में संभवत जमीन खरीदने के बदले पैसा भी नहीं दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि लालू यादव के परिजनों के खाते में एक करोड़ 20 लाख रुपए आए। इसके अलावा दिल्ली, पटना और दानापुर समेत अनेक जगहों पर लालू यादव के परिजनों को जमीन मिली। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली और बिहार के पटना और गोपालगंज में 17 जगहों पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

लालू यादव इस समय दिल्ली में हैं। उनकी बेटी मीसा भारती भी दिल्ली में है। राबड़ी देवी अपने आवास पर ही हैं। लालू साल 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे।सीबीआई की छापेमारी पर आरजेडी नेता और विधायक आलोक मेहता ने कहा कि एक मजबूत आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। सीबीआई की कार्रवाई पूरी तरह से पक्षपाती है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

कार्रवाई: सीबीआई की लालू यादव के यहां ताबड़तोड़ छापेमारी, फिर बढ़ी मुश्किल…

87 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top