उत्तराखंड

उत्तराखंडः ससुराल आए दामाद ने ब्लेड से काटा अपना गला, क्षेत्र में मची सनसनी,,

उत्तराखंड में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा री है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ससुराल में अपना ही गला ब्लेड से काट लिया। खून ज्यादा बहने के बाद उसे आनन फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां टांडा बादली निवासी रिजवान पुत्र मोहम्मद उमर की शादी कुछ समय पहले बनभूलपुरा निवासी एक युवती के साथ हुई थी। लेकिन निकाह की ठीक बाद से ही दोनों में विवाद शुरू हो गया था। महिला अपने मायके में रह रही थी। ऐसे में तीन दिन पूर्व पति रिजवान अपनी ससुराल आया था।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

बताया जा रहा है कि युवक गुरुवार की सुबह रिजवान ने अपना गला ब्लेड से रेत लिया। जिसके बाद उसे फौरन सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस की मानें तो युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। फिलहाल फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प
148 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top