खेल

शानदार जीतः भारत ने रचा इतिहास, थॉमस कप में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हराया,,

दिल्लीः भारत ने शानदार खेल से इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन पर थॉमस कप अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में 14  बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर इतिहास रचा है। खिताबी मुकाबले में किदांबी श्रीकांत, लक्ष्‍य सेन से सजी भारतीय बैडमिंटन टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया है। भारत ने 73 साल में पहली बार इस खिताब को जीता है। साथ ही इस खिताब को जीतने वाला भारत छठा देश बन गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टीम ने 73 साल में पहली बार थॉमस कप जीता, वो भी उस इंडोनेशिया को हराकर, जिसने 14 बार इस खिताब को हासिल किया है। भारत ने इंडोनेशियाई टीम को 3-0 से मात दी। भारत इस टूर्नामेंट में पहली बार फाइनल खेल रहा था। पांच मुकाबलों की इस खिताबी जंग में भारत ने लगातार तीन जीत हासिल कीं। इनमें दो सिंगल्स और एक डबल्स शामिल है। फाइनल के पहले मैच में लक्ष्‍य सेन ने जीत दिलाकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। लक्ष्‍य ने एंथोनी सिनिसुका को 8- 21, 21- 17, 21- 16 से मात दी।

इस जीत के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय टीम के लिए एक करोड़ की इनामी राशि की घोषणा की। यह पहला मौका है जब खेल मंत्रालय ने ओलिंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के अलावा कोई बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने पर इनाम घोषित किया है। जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों से बात की और उन्हें इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है।

 

SGRRU Classified Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top