उत्तराखंड

उत्तराखंडः जब नशे में बारात लेकर पहुंचा दुल्हा, तो दुल्हन ने विवाह मंडप में उठाया बड़ा कदम, लौटाई बारात…

पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। दुल्हन ने शादी के मंडप से बारात को न सिर्फ वापस लौटाया बल्कि शादी से भी इंकार कर दिया। घटना कोटद्वार के झंडीचौड़ क्षेत्र की है। यहां एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल क्षेत्र से बारात आई थी। लेकिन दूल्हे को नशे में धुत देख दुल्हन ने विवाह मंडप में शादी से इन्कार कर दिया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। काफी ड्रामें के बाद  बारात को बैरंग लौटना पड़ा। दुल्हन के इस निर्णय की क्षेत्र में हर ओर सराहना हो रही है

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी की नई तकनीकों पर मंथन, विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी से बरात जब झंडीचौड़ दुल्हन के घर पहुंची, तब दूल्हा नशे में धुत था। वह बरात स्वागत के दौरान ही ऊल-जूलूल हरकत करने लगा। बावजूद इसके दुल्हन पक्ष ने बरात का स्वागत किया और दूल्हे को सम्मान के साथ विवाह मंडप में ले जाया गया। पूजन कार्यक्रम के बाद वरमाला की तैयारी होने लगी। इस बीच दुल्हन भी स्वजन व सखियों के साथ वरमाला लेकर विवाह मंडप में पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी की नई तकनीकों पर मंथन, विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध

बताया जा रहा है कि जब दुल्हन वरमाला के लिए मंडप में पहुंची तो उसने दूल्हे को नशे में लड़खड़ाते देखा। जिसके बाद दुल्हन ने तुरंत शादी करने से ही इन्कार कर दिया।  दुल्हन के इस निर्णय से वर पक्ष में सन्नाटा पसर गया। वधू पक्ष ने भी दूल्हे के नशे में धुत होने पर कड़ी आपत्ति जताई। बाद में दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी के बाद बरात बगैर दुल्हन के ही वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी की नई तकनीकों पर मंथन, विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top