उत्तराखंड

अनाउंस: धामी से टक्कर को कांग्रेस का ये चेहरा तैयार, तैयारी जोरों पर,,

कुमांऊ। उत्तराखंड राज्य में चंपावत विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है। जिसकी तैयारियों में प्रदेश की दोनों मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस जुटे हुए हैं जहां एक और बीते दिन भाजपा संगठन ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है तो वही कांग्रेस पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

कांग्रेस पार्टी ने चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए निर्मला गहतोड़ी को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग ने चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी है जिसके तहत 11 मई को नामांकन की अंतिम तिथि रखी गई है तो वहीं 31 मई को मतदान और 3 जून को मतगणना होना है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव के लिए 9 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है जो जल्द ही अपना नामांकन भरेंगी। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने एक महिला नेता को चुनाव में उतारा है जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधे टक्कर लेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
140 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top