उत्तराखंड

ब्रेकिंग: मसूरी में स्कूली छात्रों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोग घायल

देहरादून। मसूरी देहरादून मार्ग पद्मिनी निवास के पास एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी। वही, उसकी चपेट में एक कार भी आ गई। बस में सवार 30 छात्र और 3 शिक्षक सहित बस का कंडेक्टर और ड्राइवर था। जिसमें से 2 शिक्षक और 5 छात्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी लोगों को बस से रेस्क्यू कर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

वहीं घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस के गिरने के तुरंत बाद सभी लोग घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि बस एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी है।जिसमें फसे बच्चे चिल्ला रहे हैं जिसके बाद बसों के शीशे तोड़कर बस में फसे लोगो को रेस्क्यू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल द्वारा सभी छात्रों का हालचाल जाना वह छात्रों और शिक्षकों के खाने रहने की व्यवस्था की गई वही घायलों केा हाल चाल जाना।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि घटना काफी बड़ी हो सकती थी पर गनीमत रही कि बस एक सड़क से दूसरी सड़क के पैराफिट पर जाकर टकरा के रुक गई। उन्होंने कहा कि पूरी घटना में 7 लोग घायल हुए हैं जिसमें से 5 छात्रों 2 शिक्षक हैं जिनका इलाज मसूरी को जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प
80 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top