उत्तराखंड

खुलासाः उत्तराखंड पुलिस हुई कोरोना काल में मालामाल, 33.61 करोड़ रुपए के काटे चालान

देहरादून: उत्तराखंड में जहां कोरोना काल में सब आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। वहीं इस दौरान उत्तराखंड पुलिस ने करोड़ों कमा लिए है। कोरोना काल में पुलिस ने बाखुबी काम निभाया, सख्ती करने में भी कमी नहीं की। इसका नतीजा ये हुआ कि सरकारी राजस्व में करोड़ो रुपए आ गए है। जी हां आरटीआई में कोरोना काल में हुए चालान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोरोना की तीनों लहरों को मिलाकर पुलिस ने करीब 33.61 करोड़ रुपए के चालान किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

बताया जा रहा है कि लाॅकडाउन नियमों के उल्लंघन पर पहली लहर में 1,18548 , दूसरी में 60179 तथा तीसरी लहर में3897 चालान किये गये है।

लहर – चालान – जुर्माना शुल्क

पहली लहर : 10 लाख 08 हजार 513 चालान : 17 करोड़ 40 लाख 39 हजार 545 रुपए
दूसरी लहर : 10 लाख 11 हजार 710 चालान : 14 करोड़ 62 लाख 20 हजार 790 रुपए
तीसरी लहर : 90391 चालान : 58 लाख 54 हजार 300

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

चालान का विवरण

मास्क ना पहनने पर : पहली लहर में 666155, दूसरी में 1,50,026 तथा तीसरी लहर में 12230 चालान किये गये है।

सोशल डिस्टेंसिंग पर : पहली लहर में 223810 दूसरी में 8,01,506 तथा तीसरी लहर में 74264 चालान किये गये हैै।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

गौरतलब है कि काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने आरटीआई से सूचना मांगी थी। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से ये सूचना उपलब्ध करवाई गई है। इसके मुताबिक उत्तराखंड पुलिस ने कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर को मिलाकर कुल 21 लाख 10 हजार 614 चालान किए। जिससे उन्हें 33 करोड़ 61 लाख 14 हजार 650 रुपए का जुर्माना प्राप्त हुआ।

76 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top