उत्तराखंड

एक्शन- उत्तराखंड विस चुनाव में करारी हार के बाद इस पार्टी ने भंग की प्रदेश की सभी इकाई

देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने करारी हार के बाद बड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के निर्देश पर उत्तराखंड में पार्टी की सभी इकाईयां, प्रदेश कार्यकारिणी प्रकोष्ठ आदि तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा. लेकिन आप एक भी सीट नहीं जीत पाई। करारी हार के बाद पार्टी ने प्रदेश की सभी इकाईयां भंग कर दी है। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उत्तराखंड के संगठन और प्रकोष्ठ की सभी इकाईयां भंग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

वहीं, दिनेश मोहनिया का कहना है कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने संगठन का पुनर्निर्माण होगा और काम की राजनीति को उत्तराखंड के घर-घर तक लेकर जाना हमारा लक्ष्य होगा।  आप आम आदमी के हकों के लिए सदैव लड़ती रहेगी। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ी। लेकिन एक भी सीट जीत नहीं पाई।

113 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top