देश

राजनीति में बड़ा फेरबदल, अब इनको बनाया गया कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष

चंडीगढ़ः  हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है. कुमारी शैलजा को कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अब उदयभान को हरियाणा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ हा हरियाणा कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर जारी चर्चाओं पर विराम लग गया है। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह पर हरियाणा के होडल से पूर्व विधायक उदयभान को हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि उदयभान हुड्डा खेमे से हैं। श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज व सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील

कहा जा रहा है कि इन सब में जातीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। दलित अध्यक्ष को हटाकर पार्टी ने दलित को ही पार्टी की कमान सौंपी है। उदयभान हरियाणा के होडल से विधायक रहे हैं। उनके पिता गया राम भी विधायक रह चुके हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हरियाणा के पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी और साथ मिलकर काम करने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील
62 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top