देश

रथयात्रा के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आए श्रद्धालु, बच्चों सहित 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख…

चेन्नई : बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसे की खबर लेकर आई है। रथयात्रा के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। घटना तमिलनाडु की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तंजावुर जिले में एक मंदिर की ओर से निकाली गई रथयात्रा के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को तंजावुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी और राज्य के सीएम ने घटना पर दुख जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील

मीडिया रिपोर्टस की माने तो यह दुखद घटना कलीमेदु के समीप बुधवार तड़के हुई जब अप्पार मंदिर की रथयात्रा निकाली जा रही थी। यह दुर्घटना उस समय हुई जब रथ उत्सव के बाद मंदिर लौट रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना रथ के गंतव्य स्थान पर पहुंचने से 15 मिनट पहले हुई।  बताया गया है कि रथ करीब 30 फीट ऊंचा था। जब रथ को मोड़ा जा रहा था और इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के एक तार के संपर्क में आ गया, जिससे रथ में मौजूद लोगों को करंट लग गया। घटना में घायल हुए चार लोगों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के कारण रथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील

इस घटना पर पीएम मोदी ने भी गहरा शोक जताया है। पीएम ने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआजवे का भी एलान किया है। पीएम ने कहा, ‘तमिलनाडु के तंजावुर में हुए हादसे से गहरा दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे।’ पीएम ने आगे कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top