देश

BIG NEWS: कांग्रेस में नहीं शामिल होंगे प्रशांत किशोर, रणदीप सुरजेवाला ने बताई वजह

दिल्ली: तमाम अटकलो के बीच प्रशांत किशोर को लेकर बड़ी खबर आ रही है।चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे, इस बात की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि ‘पीके ने कांग्रेस की सदस्यता लेने से किया इनकार’ किया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के साथ सुझाव और चर्चा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अधिकार प्राप्त कार्य समूह 2024 का गठन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था। कांग्रेस में प्रशांत किशोर को शामिल करने को लेकर अंतर्विरोध पहले ही नजर आ रहा था और आज इस पर असमंजस खत्म हो गया। हालांकि इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी का तेलंगाना राष्ट्र समिति के साथ किया गया गठजोड़ भी दोनों के बीच वार्ता टूटने की अहम वजह माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील

प्रशांत किशोर ने भी ट्वीट करके कहा, कांग्रेस पार्टी ने मुझे एम्पावर्ड ऐक्शन ग्रुप में शामिल होने और चुनाव की जिम्मेदारी संभालने का ऑफर दिया था लेकिन मैंने इनकार कर दिया है। मुझस ज्यादा इस समय पार्टी को समम्मिलित प्रयास और अच्छे नेतृत्व की जरूरत है जो कि इसकी जड़ों में बसी समस्याओं को खत्म कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील
59 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top