देश

खुशखबरीः भारत की ‘सुपर-7’ महिलाओं को मिला सम्मान, जानें- कौन हैं लिस्ट में

दिल्लीः भारत में आजादी के 75 साल होने पर देशभर में अमृतोत्सव मनाया जा रहा है। जहां अमृत उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। वहीं आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर ‘सुपर-7’ महिलाओं को सम्मानित किया गया है। इन सात महिलाों की उपलब्धियों पर शॉर्ट फिल्में बनाई जाएंगी और उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को सात महिलाओं को विमान उड़ाने, सर्फिंग और पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया है। जिन सुपर सात को सम्मानित किया जा रहा है उनमें बसंती देवी शामिल हैं, जिन्होंने उत्तराखंड में कोशी नदी के संरक्षण के लिए लड़ाई लड़ी है और पद्म पुरस्कार से सम्मानित हैं। इसके अलावा माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अंशु सेम्पा; हर्षिनी खांडेकर, पूनम नौटियाल, डॉ टेसे थॉमस, आरोही पंडित और तन्वी जगदीश को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील

बताया जा रहा है कि भारत सरकार ने एक संवाददाता सम्मेलन में इन सुपर 7 को सम्मानित किया है। यह आयोजन भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य का हिस्सा है। सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने महिलाओं को सम्मानित किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनभागीदारी का मुद्दा आंदोलन के मूल में रहा है। यह महिलाओं की भागीदारी और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने की पहलों में से एक है।”

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील
85 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top