उत्तराखंड

AIIMS ऋषिकेश के घोटालों से जुड़े तार, CBI का वार, 7 अधिकारियों पर लटकी जांच की तलवार, हड़कम्प

ऋषिकेशः सीबीआइ ने एम्स ऋषिकेश के सात बड़े अधिकारियों के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआइ की टीम ने शुक्रवार को सभी आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी की। पूरे देश में सीबीआइ 24 स्थानों पर छापे की कार्रवाई कर रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीबीआइ ने एम्स ऋषिकेश के सात बड़े अधिकारियों के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में नियुक्तियों और खरीदारी में हुए घोटालों की जांच के बाद सीबीआइ के इस कदम से हड़कंप मच गया है। सीबीआइ की टीम ने शुक्रवार को सभी आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इस मामले को लेकर पूरे देश में सीबीआइ 24 स्थानों पर छापे की कार्रवाई कर रही है। वहीं ऋषिकेश में सीबीआइ की दस्तक के बाद फिर से हड़कंप मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

आरोपित अपने ठिकानों से गायब हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक एम्स प्रशासन से जुड़ी एक महिला अधिकारी के पति जो ऋषिकेश के एक डेंटल कालेज में बड़े पद पर हैं। उनके घर और मुनिकीरेती क्लीनिक पर भी सीबीआइ की टीम पहुंची है। इसके साथ ही इस कैंपस में रहने वाले आरोपितों के यहां भी सीबीआइ की टीम कार्रवाई कर रही है। ऋषिकेश के भीतर स्थित प्राइवेट मेडिकल स्टोर में भी सीबीआइ की टीम पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top