उत्तराखंड

ब्रेकिंग: एक ही कार में पांच लोग मौत को प्यारे, खुशियां मातम में तब्दील,,

छतीसगढ़। खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 साल की बेटियां थीं। थाना ठेलकाडीह और एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।

खबर के मुताबिक घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव ज़िलें में हुई है जहाँ एक बड़ादर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पुलिया से टकराने के बाद एक कार में भीषण आग लग गई, जिसमें पांच लोग जिंदा जल गए। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

तीन बेटियों के साथ पति-पत्नी एक शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हादसा हुआ है। राजनांदगांव खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर में कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मृत्यु हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है। शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की सही वजह पता चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि
98 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top