देश

Big Breaking: बड़ी कार्रवाई, यहां बड़े पैमाने पर किए गए IAS-IPS अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले

दिल्ली में जहांगीरपुरी हिंसा के बाद बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह मंत्रालय ने बड़े पैमाने पर IAS और IPS के तबादले कर दिए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 39 IAS और केंद्रशासित प्रदेशों के 42 IPS की जगह बदली गई है। दिल्ली पुलिस के तेज तर्रार IPS प्रमोद कुशवाहा को अरुणाचल प्रदेश तो संजीव कुमार यादव स्पेशल सेल का तबादला जम्मू कश्मीर कर दिया गया है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच के DCP रहे भीष्म सिंह को मिजोरम भेजा गया है।

राजधानी की कानून व्यवस्था को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस में तैनात बड़े अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि करीब 42 आईपीएस स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए और लंबे अरसे से एक ही पद पर जमे अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इनमें स्पेशल सेल में तैनात डीसीपी संजीव यादव जम्मू व कश्मीर भेजे गए। जबकि दक्षिणी जिला में डीसीपी रह चुके आईपीएस हरगोविंद सिंह धालीवाल को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली बुलाया गया । आईपीएस सीके मेन को दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश जबकि,अरुणाचल प्रदेश से अंकित कुमार सिंह, राजा बंथिया, हेमंत तिवारी, कुशल पाल सिंह और हर्ष इंदौरा को दिल्ली की कानून व्यवस्था को संभालने के लिए तैनात किया गया ।

अरुणाचल प्रदेश से बॉस्को जॉर्ज को गोवा , विजय सिंह, रवि कुमार, विचित्र वीर, अंकित चौहान, राजीव कुमार और संध्या स्वामी को अंडमान निकोबार से दिल्ली भेजा गया। गृह मंत्रालय ने इसी तरह लक्षदीप से  सचिन शर्मा और  अमित बर्मा को दिल्ली भेजा । मिजोरम से अपूर्वा गुप्ता को दिल्ली ट्रांसफर  जबकि गोवा से परमादित्य दिल्ली भेजे गए। इसके अलावा विक्रमजीत सिंह को दिल्ली , बीएस हरेश्वर  को लक्षदीप , मिलिंद डुमरे को पुडुचेरी से दमन दीव ,राहुल और निहारिका भट्ट को पुडुचेरी से मिजोरम और अंडमान निकोबार भेजा गया। चंडीगढ़ से ओमवीर सिंह को गोवा, राजकुमार सिंह को चंडीगढ़ , अजय कृष्ण शर्मा और संजय कुमार त्यागी को अंडमान निकोबार भेजा गया।

प्रमोद कुमार कुशवाहा, अमित राय और मंगेश कश्यप को अरु णाचल प्रदेश ,उमेश कुमार को जम्मू-कश्मीर भेजा गया। राजेंद्र प्रसाद मीणा को दमनदीव जबकि संतोष मीणा को पुडुचेरी , सुधांशु और सचिन कुमार सिंघल को अरुणाचल प्रदेश , वर्षा शर्मा अंडमान निकोबार और विक्रम सिंह को मिजोरम भेजा गया। इसके अलावा  दिल्ली में तैनात राजीव रंजन और जॉय टिर्की को अंडमान निकोबार  राजेश देव और मोहम्मद अली को मिजोरम भेजा गया ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top